आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:---आज के दिन प्रातः काल पीपल वृक्ष को पानी देने से शनि की ढैया व साढ़ेसाती में परेशानी दूर होता है।
आज का पञ्चाङ्ग----
आज का अंग्रेजी दिनांक:--05.12.2020
शुभसंवत् :---2077(प्रमादी)
शके:---1942
याम्ययायन याम्यगोल:
ऋतु:---हेमंत
माह:---मार्गशीर्ष
पक्ष:---कृष्ण पक्ष
तिथि:---पंचमी तिथि
दिन:---शनिवार
नक्षत्र :---पुष्य नक्षत्र दिन 12:40 तक उपरांत श्लेषा नक्षत्र
योग:---ब्रह्म
करण:---तै
सूर्योदय :---प्रातः 06:45
सूर्यास्त : संध्या 05:15
सूर्य :---वृश्चिक राशि में
चंद्रमा :---कर्क राशि में
आज का राहू काल दिन :---09:00 बजे से दिन :---10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:---दोपहर 11:36 से दोपहर 12:24 तक
(नोट:---कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए
आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:---आज के दिन प्रातः काल पीपल वृक्ष को पानी देने से शनि की ढैया व साढ़ेसाती में परेशानी दूर होता है।
💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
🐂वृष
आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। ईश्वर की आराधना करें।
👫🏻मिथुन
आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
🦀कर्क
आज यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🐅सिंह
आज रिश्तों में मजबूती होगी, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।
👰🏼कन्या
आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
⚖️तुला
आज व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
🦂वृश्चिक
आज महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।
🏹धनु
आज आर्थिक योजना सफल होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
🐊मकर
आज दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में व्यर्थ की उलझने होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
🍯कुंभ
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
🐟मीन
आज संतान के कारण चिंतित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी भाई या बहन के कारण भी तनाव की स्थिति आ सकती है। संयम रखना हितकर होगा।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
आलेख:---
आचार्य नारायण जी ( M. A द्वय ज्योतिषाचार्य )
ख्याति प्राप्त ,अनेक सम्मान से सम्मानित।
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श तथा सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान कराया जाता है।
लालगंज महुआ टोली शिव मंदिर खेलगांव, रांची
सम्पर्क सूत्र-8340427637,8809659165