भ्रष्टाचारमुक्त भारत से ही बनेगा आत्मनिर्भर व विश्वगुरु भारत ---आर के पाण्डेय ।
विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व सामाजिक संगठन सामने आएं। जातिवादी व मजहबी वोट वैंक की राजनीति आत्मघाती। नैनी, प्रयागराज। 04 दिसम्बर 2020। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने आत्मनिर्भर व विश्वगुरु
भारत हेतु भ्रष्टाचारमुक्त भारत को अनिवार्य बताया है।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस परिवार विगत अनेकों वर्षों से भ्रष्टाचारमुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य अभियान चला रहा है व वर्तमान में राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानियों से मात्र 01 ईंट 01 रु0 व आस्थानुसार योगदान से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र
स्थित गोरसरा शुक्ल गांव में सेवालय रूपी देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति के स्थापना का महाअभियान चला रहा है। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट के अनुसार लगभग पूरे देश में व हर
क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा जातिवादी व मजहबी वोट बैंक की नीच राजनीति देश को विनाश के रास्ते पर ले जा रही है।
हालात इतने बदतर हैं कि लगभग आम जनमानस में यह बात घर कर गई है कि कहीं पर भी मात्र ईमानदारी से सफलता मिल ही नही सकती है। ऐसे में विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व सामाजिक संगठनों को सामने आकर भ्रष्टाचारमुक्त
भारत हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता आर के पाण्डेय के अनुसार मात्र भ्रष्टाचारमुक्त भारत से ही आत्मनिर्भर व विश्वगुरु भारत का सपना साकार हो सकता है जिसके लिए सामाजिक व राष्ट्रीय
वैचारिक महाक्रान्ति के महाअभियान की जरूरत है।